Aaj Ka Sach
Home /India

भारतीय रेलवे का त्योहारी तोहफा: यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए चलाई जाएंगी 250 से अधिक स्पेशल ट्रेनें

27 September 2026
भारतीय रेलवे का त्योहारी तोहफा: यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए चलाई जाएंगी 250 से अधिक स्पेशल ट्रेनें

नई दिल्ली: आगामी त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की संभावित भारी भीड़ और सुगम आवाजाही को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है। भारतीय रेलवे ने देश के प्रमुख रूटों पर ढाई सौ से अधिक विशेष (फेस्टिवल स्पेशल) ट्रेनें चलाने का आधिकारिक ऐलान किया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, त्यौहारों के समय ट्रेनों में अत्यधिक प्रतीक्षा सूची (Waiting List) की समस्या से निपटने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही अत्यधिक व्यस्त रहने वाले स्टेशनों पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। यात्रियों की मांग को देखते हुए नियमित ट्रेनों में भी जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त स्लीपर और एसी कोच जोड़े जाएंगे। प्रमुख जंक्शनों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं और आरपीएफ के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की भगदड़ या असुविधा से बचा जा सके।